IND vs AUS: आज 16 साल बाद भारतीय महिला खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होने जा रहा है। भारतीय टीम ने इससे पहले 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र टेस्ट मैच में हराने के बाद सबको लग रहा था कि भारतीय महिला टीम इस बार वनडे सीरीज में भी कमाल करेगी, लेकिन ऐसा हो न सका। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है।
IND vs AUS का 16 साल बाद आज होगा मुकाबला
टीम इंडिया ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया टीम को 16 साल पहले यानी 2007 में हराया था। आज एक बार फिर भारतीय टीम आज इस क्रम को तोड़ने के इरादे से उतरेगी। अब भारतीय टीम की नजर तीसरे और आखिरी वनडे को जीतकर सम्मान बचाने पर होगी। लेकिन, भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों देशों के बीच कुल 52 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने सिर्फ 10 मुकाबले जीते हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 42 मैच में जीत दर्ज की है।
IND vs AUS में भारतीय महिला टीम
यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देयोल, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर सिंह, शेफाली वर्मा, सायका इशाक, तितास साधु, मन्नत कश्यप।

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम
फीबी लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी, तहलिया मैकग्रा, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, एलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन, मेगन शट्ट, जेस जोनासेन, हीथर ग्राहम।
- और पढ़े
- Brij Bhushan के खिलाफ डिंपल यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- सरकार की सोची- समझी साजिश है
- Amit Shah लोकसभा चुनाव के लिए संभालेंगे बंगाल की कमान, नई कोर कमेटी में नाम हुआ शामिल
Salaar ने 11 दिनों के अंदर किए 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन, जानिए शाहरुख खान की डंकी का हाल



