एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? यहां जान लीजिए

केले हैं फायदेमंद केले हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं. ये शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इसे कई बीमारियों को भी दूर रखते हैं 

पोषक तत्व बता दें कि केले में फाइबर, आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं 

दिल को हेल्दी रखे केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ-साथ दिल को भी दुरुस्त रखता है

वजन करे कंट्रोल केले में फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसके साथ ही, ये वजन को नियंत्रित रखता है

एक दिन में कितने खाएं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? इसके साथ ही हम ये भी जानेंगे कि किस समय केले खाने हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं

क्या कहते हैं एक्सपर्ट डायटीशिन कहते हैं कि दिन में किसी भी समय केले को खाया जा सकता है. लेकिन अगर आप सुबह नाश्ते में इसे खाते हैं, ये ज्यादा फायदेमंद है

इतने केले खाएं पोषक तत्वों की खान इस को रोजाना एक या दो खाया जा सकता है. इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती रहेगी