हेल्दी स्किन के लिए इन आदतों से बनाए दूरी

ग्लोइंग स्किन अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है. क्योंकि उनका आपकी स्किन पर गलत प्रभाव पड़ता है. 

ज्यादा एक्सफोलिएशन स्किन को जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन करने से स्किन में मौजूद नेचुरल तेल निकल सकता है. जिसकी वजह से जलन और ड्राइनेस की समस्या हो सकती है.

अनहेल्दी डाइट बाहर का तला भूना ज्यादा खाने से बचना चाहिए. बल्कि इसकी जगह आपको हेल्दी फूड्स जैसे कि फल, सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए.

डिहाइड्रेशन होना डिहाइड्रेशन की वजह से हमारी स्किन डल और ड्राई हो सकती है. इसलिए हाइड्रेट रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीएं. ये हमारी स्किन के लिए अच्छा होता है.

आराम न करना स्किन को हेल्दी रखने के लिए आराम करना यानी की सही नींद लेना बहुत जरूरी है. क्योंकि नींद न पूरी होने की वजह से चेहरे पर डार्क सर्कल्स हो सकते हैं. 

स्ट्रेस लेना ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से मुंहासे होना और स्किन डल लगने लग सकती है. इसलिए स्ट्रेस लेने से बचें. इसके लिए आप स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीक भी अपना सकते हैं.

स्किन रूटीन फॉलो न करना स्किन को हेल्दी रखने के लिए सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए. इससे हमारी स्किन का ग्लो बरकरार रखने में बहुत मदद मिलती है.