घरेलू नुस्खे चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं बहुत से प्रयास करती हैं. जैसे की थ्रेडिंग और वैक्सिंग का इस्तेमाल. लेकिन चावल का इस्तेमाल करने से भी इन्हें हटाने में मदद मिल सकती है.
चावल का आटा इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दहीं की जरूरत होती है. इन सबको साथ मिलाकर पेस्ट बना लें.
गुनगुने पानी से धोएं फिर अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करने के लिए पेस्ट को सर्कुलेशन में धीरे से मसाज करें और अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं.
बेहतर रिजल्ट इस चावल के आटे के नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार दोहराएं. तब आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकता है. ये चेहरे के बालों के विकास को कम करने में मदद कर सकता है.