पड़ोसी पर फेंका पत्थर रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शाहरुख सिर्फ चार साल के थे, तब उन्होंने पड़ोस के एक लड़के पर पत्थर फेंक दिया, जिससे लड़के का दांत टूट गया।
नशे की हालत में आया बाप उस दिन देर रात लड़के का पिता नशे की हालत में चाकू लेकर शाहरुख के घर में आया।
शाहरुख के पिता का शांत स्वभाव शाहरुख के पिता ने शांत होकर दरवाजा खोला।
जान से मारने की धमकी उस आदमी ने शाहरुख को जान से मारने की धमकी दी।
शाहरुख से पूछी सच्चाई इस पर शाहरुख के पिता ने उनसे पूछा कि क्या जो हुआ, वो सब सच है?
माफी मांगने भेजा जब शाहरुख ने हां कहा तो उन्होंने उस आदमी से माफी मांगने के लिए बाहर भेजा, जो गुस्से में था, शराब के नशे में था और मारने के लिए चाकू भी लाया था।
मांगी माफी इसके बावजूद शाहरुख घर से बाहर गए और अपने किए के लिए माफी भी मांगी।
शाहरुख का अफसोस शाहरुख ने कई दफा कहा है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि पैरेंट्स उनकी सक्सेस को नहीं देख पाए।