​शरीर के लिए काफी लाभदायक है ‘कॉफी’

कैसे बनती है कॉफी कॉफी को कॉफिया अरेबिका नाम के पेड़ पर लगने वाले फल से तैयार किया जाता है। इस पेड़ पर लगने वाली फलियों (कॉफी बीन्स) को भूनकर और पीसकर कॉफी पाउडर बनता है।

कॉफी पीने के लाभ अगर कॉफी का सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।

एनर्जी बूस्टर  ऊर्जा और फुर्ती बढ़ाने में कॉफी मददगार होती है। कॉफी में मौजूद कैफीन, दिमाग और तंत्रिका प्रणाली की एक्टिविटी बढ़ाता है।

टाइप 2 डायबिटीज के लिए एक रिसर्च के अनुसार, रोजाना 4 कप कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

वजन कम करने में कॉफी में मौजूद कैफीन, मेटाबॉलिज्म यानी भोजन से ऊर्जा बनने की क्रिया को बढ़ाता है। इसके साथ ही इससे पैदा होने वाली गर्मी मोटापे को नियंत्रित करती है।

लिवर के लिए एक शोध के मुताबिक सीमित मात्रा में किया गया कॉफी का सेवन लिवर को सुरक्षित रखता है।

अवसाद करे दूर कॉफी का सेवन अल्फा-एमिलेज नामक एंजाइम को बढ़ाता है। इससे अवसाद, तनाव और चिंता से राहत मिलती है।

अल्जाइमर और डिमेंशिया से करे बचाव कॉफी, अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों से भी बचाती है।

बढ़े ब्लड प्रेशर को कम करने में कॉफी, ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में भी मदद करती है।