खिलाड़ी जिनकी शादी नहीं टिक पाई और हुआ 'डिवोर्स'

शिखर धवन भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी लेकिन साल 2023 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया।

ब्रेट ली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेट ली और उनकी पहली पत्नी एलिजाबेथ कैंप की शादी महज एक ही साल में टूट गई।

सनथ जयसूर्या श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का उनकी पहली पत्नी सुमुधु करुणानायके और दूसरी पत्नी सैंड्रा से तलाक हो चुका है।

दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने 2007 में अपनी पहली पत्नी निकिता वंजारा से शादी की थी लेकिन ये शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई।

शोएब मलिक पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का उनकी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी और दूसरी पत्नी सानिया मिर्जा से तलाक हो चुका है।

माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क और उनकी वाइफ काइली ने शादी के 8 सालों के बाद अलग होने का फैसला किया।

विनोद कांबली विनोद कांबली ने एंड्रिया हेविट से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी नोएला लुईस को तलाक दे दिया था।

मोहम्मद अजहरुद्दीन मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पहले नौरीन से और फिर संगीता बिजलानी से शादी की थी। हालांकि क्रिकेटर की दोनों शादियां टिक नहीं पाईं।

तिलकरत्ने दिलशान श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान साल 2008 में अपनी पत्नी निलंका से तलाक लेकर अलग हो गए थे।