'मां कुएं का पानी पीती हैं, उन्होंने ब्रह्मचर्य लिया है'

'मां ने आलू प्याज कभी नहीं खाया'  'बिग बॉस 17' में नजर आए विक्की जैन ने बताया कि उनके घर में काफी धार्मिक माहौल है, मेरी मां ने कभी आलू, लहसून और प्याज को टेस्ट भी नहीं किया है आज तक।

बचपन से टेस्ट नहीं पता उन्होंने बचपन से ही इसका टेस्ट नहीं पता, उन्होंने कभी ये खाया ही नहीं है।

सूर्यास्त के बाद पानी भी नहीं उन्होंने कहा- मॉम डैड सूर्यास्त के बाद खाना क्या पानी भी नहीं पीते, बचपन से आज तक हमेशा।

ब्रह्मचर्य का पालन भारती सिंह से शो पर विक्की ने कहा- जब मेरे डैड 40 साल के थे तो उन्होंने ब्रह्मचर्य व्रत ले लिया था दोनों ने।​

ये तो तपस्या है ये सुनकर भारती ने कहा- ये तो तपस्या है भई। हर्ष ने कहा- रोज सूर्यास्त के बाद पानी-खाना नहीं!

एक बार में परोसा खाना विक्की ने बताया- उनका ऐसा ही कि एक बार में परोसा हुआ जो भी खाना है वही खाओ बस, जैन धर्म में बहुत सारे नियम हैं।

गोरेगांव में एक कुआं है 'जब वो मुंबई आता हैं तो गोरेगांव में एक कुआं है, उनके लिए वहीं से पानी आता है, वही पीती हैं वो।'

कुएं का पानी पीते हैं 'मम्मी पानी भी बोरिंग वॉटर नहीं पीतीं, कुएं का पानी पीते हैं या नदियों का पानी।'

मने बाहर शादी नहीं की विक्की ने कहा- इसलिए मां और पापा कभी आज तक विदेश भी नहीं गए, इसलिए हमने बाहर शादी नहीं की।