अपने चाय बनाने के अनोखे तरीके के चलते फेमस डॉली चायवाला एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम पर नागपुर के रहने वाले इस चाय विक्रेता की एक वीडियो शेयर की है।
बिल गेट्स इस समय भारत की यात्रा पर हैं। इस दौरान वह भारत के अलग-अलग हिस्सों का दौरा भी कर रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह डॉली चायवाला स्टॉल पर भी पहुंचे।
बता दें, डॉली चायवाला के नाम से मशहूर इस शख्स ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पिछले 16 साल से सिविल लाइन नागपुर के पास चाय की दुकान चला रहा है।
डॉली अपनी टपरी पर ग्राहकों को चाय रजनीकांत की स्टाइल में देते हैं। इसके अलावा वह अपने ग्राहकों का वेलकम भी एक अलग अंदाज में करते हैं, जिसकी वजह से हर कोई इनका दीवाना हो जाता है।
चाय की टपरी से डॉली अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। बिल गेट्स से पहले कई सेलिब्रिटीज भी उनके स्टाइल से प्रभावित होकर उनकी चाय का स्वाद चख चुके हैं।