जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि ईसीजी में एक सीधी रेखा का मतलब है कि हम जीवित नहीं है।
लोग तुम्हारे स्वाभिमान की तब तक परवाह नहीं करेंगे जब तक कि तुम खुद को साबित करके नहीं दिखा देते।
दूसरों की नकल करने वाले व्यक्ति थोड़े समय के लिए सफलता तो प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन वे जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ सकते हैं।
हम लोग इंसान हैं कोई कम्प्यूटर नहीं, इसलिए जीवन का मजा लीजिये, इसे हमेशा गंभीर मत बनाइये।
कॉलेज की पढ़ाई के बाद 5 आंकड़े वाली सैलरी की मत सोचना, एक रात में कोई प्रेसिडेंट नहीं बनता।
इसके लिए अथक मेहनत करनी पड़ती है।
अगर आप तेज चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए, लेकिन अगर आप दूर तक जाना चाहते हैं तो साथ-साथ चलें।