प्री-वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी ने चुराई लाइमलाइट, पहना 500 करोड़ का नेकलेस!
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म हो चुका है। ये 1 मार्च से 3 मार्च तक होमटाउन जामनगर में चला। इसमें बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
अंबानी परिवार के इस फंक्शन में सभी का लुक चर्चा में रहा। कोई अपने रॉयल तो कोई स्टाइलिश लुक की वजह से सुर्खियों में रहा। इसी बीच सारी लाइमलाइट नीता अंबानी ने चुरा ली।
इसके साथ ही नीता अंबानी ने कांचीपुरम साड़ी के साथ डायमंड का नेकलेस कैरी किया था। इस दौरान उनका हार काफी चर्चा में रहा, जिसकी कीमत हजारों और लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में बताई जा रही है।
नीता अंबानी के क्लासी लुक के साथ डायमंड जूलरी काफी जंच रही थी। उन्होंने लॉन्ग नेकलेस पहना था। ये उनके ईयरिंग्स और साड़ी के साथ मैच कर रहा है।
नीता अंबानी के नेकलेस की कीमत को लेकर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये 400-500 करोड़ रुपए का है।
अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में नीता ने अपने लुक्स से एक्ट्रेस तक को मात दे दी और सादगी भरे अंदाज से सारी लाइमलाइट ही चुरा ली।