अंबानी फैमिली फंक्शन में जहां बॉलीवुड स्टार्स अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहे वहीं, स्टार किड्स भी किसी से कम नहीं लगे।
इस दौरान जान्हवी कपूर से लेकर सारा अली खान तक का लुक देखते ही बन रहा था। देखिए फोटोज...
अनन्या पांडे अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन में अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर के साथ शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस को डीप नेक और स्लीव लेस ब्लाउज के साथ लहंगे में देखा गया था। इसमें तो उनका लुक देखते ही बन रहा था।
सुहाना खान शाहरुख खान की बेटी सुहाना का भी इस दौरान लुक देखते ही बन रहा था। वो साड़ी में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने ऑफ शोल्डर, स्ट्रीप लेस ब्लाउज कैरी किया था। इसमें वो जंच रही थीं।
जान्हवी कपूर जान्हवी कपूर को अंबानी के फंक्शन में साउथ और वेस्टर्न लुक में देखा गया। प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए एक्ट्रेस ने साउथ लुक कैरी किया था। इसमें वो बेहद ही खूबसूरत दिखीं।
तैमूर अली खान वहीं, नन्हे नवाब तैमूर अली खान को पापा सैफ अली खान की मैचिंग ड्रेस में देखा गया। दोनों ब्लैक कलर के जवाहर स्टाइल कोट में दिखे।
सारा अली खान सारा अली खान शरारा स्टाइल ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने भाई इब्राहिम अली खान के साथ पोज दिया था। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था।
आराध्या बच्चन इसके साथ ही अंबानी के फैमिली फंक्शन में बच्चन फैमिली ने भी शिरकत की थी। इस दौरान आराध्या बच्चन बेहद ही प्यारी दिखीं। उन्होंने व्हाइट कलर का लहंगा कैरी किया था और रेड लिपस्टिक के साथ लुक को कंप्लीट किया था।