चिपचिपाती गर्मी में भी शरीर को ठंडा करती है दूध से बनी ये चीज, देती है 5 फायदे

दही के सेहत के लिए फायदे दही पोषक तत्वों से भरपूर एक प्रोबायोटिक्स फूड है जो सेहत को बेहद फायदा पहुंचाता है।

दही के गर्मी में फायदे दही एक ऐसा फूड है जिसकी तासीर ठंडी होती है।

गर्मी में इसका सेवन करने से पेट की गर्मी कंट्रोल रहती है और बॉडी कूल रहती है।

दही का सेवन आंतों को रखता है दुरुस्त दही एक ऐसा प्रोबायोटिक्स फूड्स है जिसका सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। इसका सेवन आंतों की सेहत में सुधार करता है।

स्किन की रंगत में आता है सुधार विटामिन ई,जिंक और फोसफोरियस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर दही का सेवन स्किन की रंगत में निखार लाता है। दही का सेवन करने से स्किन में चमक आती है और ड्राईनेस दूर होती है।

इम्युनिटी होती है स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर दही का सेवन इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और बॉडी का बीमारियों से बचाव करता है।

पाचन रहता है दुरुस्त दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा सोर्स है, जो पाचन में सुधार करता है।

दही का सेवन कब करें आयुर्वेद के मुताबिक दही का सेवन सुबह और दिन के समय करें। रात के समय दही का सेवन नहीं करें वरना कफ कर सकता है।

दही का कितना सेवन पर्याप्त है? गर्मी में बॉडी को कूल रखने के लिए आप रोज़ाना एक कटोरी दही का सेवन करें बॉडी को फायदा होगा।