प्रेमानंद महाराज ने बताया भोजन करने का सही तरीका, बस न करें ये गलतियां

भोजन करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी उसे सही तरीके से करना है। ऐसे में वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज जी ने भोजन करने का सही तरीका बताया है।

रोग मुक्त रहने के लिए प्रेमानंद महाराज ने बताया कि किस तरह से भोजन करना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज के मुताबिक, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हल्का भोजन करना चाहिए। साथ ही कम भोजन करने से आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।

प्रेमानंद महाराज के अनुसार 24 घंटे में एक व्यक्ति को सिर्फ 2 से चार रोटी खानी चाहिए।

इसके अलावा उनके मुताबिक, खुद के खानपान में एक सीमा रखनी चाहिए। अधिक पौष्टिक पदार्थ पच नहीं पाते हैं और इससे आंतें खराब हो सकती हैं।

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि, पेट में एक हिस्सा खाना, एक हिस्सा पानी और लगभग आधा हिस्सा वायु के लिए रहने देना चाहिए। इससे ऊर्जा शक्ति बढ़ती है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, हमेशा भूख से कम भोजन करना चाहिए।

ऐसा करने से अपच, पेट फूलना और पेट में एसिड बनने जैसी समस्याओं से बच सकते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ भी रहते हैं। ‘कोई दीवाना कहता है’ ही नहीं, कुमार विश्वास की ये कविताएं भी हैं मशहूर ‘कोई दीवाना कहता है’ ही नहीं, कुमार विश्वास की ये कविताएं भी हैं मशहूर

राधे राधे श्री हरिवंश