आलिया भट्ट की फेवरेट है ये सब्जी, गर्मियों में खाने से होते हैं कई फायदे

बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टार एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस को जुकिनी की सब्जी बेहद पसंद है। एक इंटरव्यू में अदाकारा ने बताया था कि ये उनकी फेवरेट सब्जी है।

इसके सेवन से कई सारे फायदे होते हैं। खासकर गर्मियों में इसे सेवन से डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर तक को कंट्रोल में किया जा सकता है। इसे नेनुआ, तोरी और तुरई नाम से भी जाना जाता है।

जुकिनी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो बढ़ती उम्र में त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे और फाइन लाइन्स के असर को कम करने में मदद करता है। साथ ही झुर्रियों से भी छुटकारा मिल सकता है।

हाइड्रेट जुकिनी में 80 से 90% पानी होता है जिससे बॉडी हाइड्रेट रहता है। साथ ही आंखों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। 

इसमें स्टार्च ना के बराबर होता है और फाइबर खूप पाया जाता है। जिसके चलते टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी लाभ मिल सकता है।

जुकिनी में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है जो रक्त धमनियों (ब्लड वैसल्स) को साफ कर चौड़ा रखने का काम करता है। ऐसे में इसके सेवन से हाई बीपी की समस्या से राहत पाया जा सकता है।

मोटापा जुकिनी शरीर में एक्स्ट्रा फैट को जमा होने से भी रोकने में मदद करती है। 

हड्डियों के लिए एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और विटामिन-के से भरपूर जुकिनी के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

किचन में मौजूद ये 4 मसाले तेजी से घटाते हैं ब्लड शुगर, जानिए कैसे किचन में मौजूद ये 4 मसाले तेजी से घटाते हैं ब्लड शुगर, जानिए कैसे