नाश्ता करते समय भूलकर न करें ये 3 गलतियां, सेहत बिगाड़कर समय से पहले बना देंगी बूढ़ा
ब्रेकफास्ट किसी भी व्यक्ति के लिए दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह के समय किया गया हेल्दी नाश्ता आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।
ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी और ऊर्जा से भरपूर ब्रेकफास्ट से करेंगे, तो पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे, साथ ही काम में भी आपका मन लगेगा। ठीक इसी तरह नाश्ते के दौरान बरती गई लापरवाही आपकी सेहत को गलत तरीके से प्रभावित भी कर सकती है।
इसी कड़ी में न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर 3 ऐसी गलतियों के बारे में बताया है, जिन्हें ब्रेकफास्ट के दौरान करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में-
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, खाली पेट कैफीन का सेवन पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा सकता है, जो आंत के स्वास्थ्य को तो प्रभावित करता ही है, साथ ही खाने से मिलने वाले पोषक तत्वों के अवशोषण में भी बाधा बनने लगता है।
पोषक तत्वों की कमी से आप उम्र से पहले ही बूढ़े नजर आ सकते हैं। ऐसे में खाली पेट खासकर चाय या कॉफी पीने से बचें। इनमें कैफिन की मात्रा अधिक होती है।
न्यूट्रिशनिस्ट कुकरेजा नाश्ते में खासकर प्रोटीन और फाइबर को शामिल करने की सलाह देती हैं। इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी आपके शरीर को मांसपेशियों, हार्मोन और समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बिल्डिंग ब्लॉक्स से वंचित कर सकती है,
जिससे आपकी सेहत पर असर पड़ता है, साथ ही उम्र बढ़ने की प्रक्रिया भी तेज होने लगती है। ऐसे में नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें।
इन सब से अलग न्यूट्रिशनिस्ट नाश्ते में जूस न पीने की भी सलाह देती हैं। किरण कुकरेजा के मुताबिक, खाली पेट फलों का रस पीने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जो खासकर मधुमेह के मरीजों के लिए ये खतरनाक हो सकता है।