चुकंदर के फायदे तो जानते होंगे, अब इसके पत्तों के भी जान लें

चुकंदर सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप सब जानते ही हैं। लेकिन आज जानेंगे इसके पत्तों के सेवन से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

चुकंदर के पत्तों में आयरन, विटामिन और कैल्शियम के अलावा कई और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं।

इसकी पत्तियां आयरन की कमी को दूर करने के साथ ही कई और समस्याओं में लाभकारी साबित हो सकती हैं।

खून की कमी दूर करने के लिए चुकंदर के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर के पत्तों के सेवन से हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ने में मदद मिलती है।

इसके पत्तों में विटामिन और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

चुकंदर के पत्ते त्वचा के लिए भी लाभकारी साबित हो सकते हैं।

इसके सेवन से चेहरे पर निखार,दाग-धब्बे दूर होने के साथ ही स्किन से जुड़ी कई और समस्याओं से राहत मिल सकता है।

मजबूत होती हैं हड्डियां चुकंदर के पत्तों में कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है

कृति सेनन एक्ट्रेस कृति सेनन को व्हाइट कलर की शरारे स्टाइल में देखा जा सकता है। इसे ईद पर कैरी कर पति और बॉयफ्रेंड को लुभा सकती हैं।