कथा के लिए कितना चार्ज करते हैं धीरेंद्र शास्त्री, हर महीने होती है इतनी कमाई
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री इस वक्त हजरत अली पर दिए अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, उन्होंने माफी मांग ली है
और यह भी कहा है कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से लिया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि वह सभी धर्मों के देवताओं का सम्मान करते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री न सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वो एक कथा के लिए कितना चार्ज करते हैं और हर महीने कितनी कमाई करते हैं।
बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पूरे देश में घूम-घूमकर कथा करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक कथा के लिए वो करीब डेढ़ लाख रुपये चार्ज करते हैं।
जहां वो कथा करने जाते हैं वहां लगभग 15 दिनों तक कथा करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री हर महीने करीब साढ़े तीन लाख रुपये तक कमा लेते हैं।
उनकी नेटवर्थ करीब 19.5 करोड़ रुपये है और इसमें चढ़ावे और दान के भी पैसे शामिल हैं।
चढ़ावे के रूप में मिले पैसों को धीरेंद्र शास्त्री अस्पताल और लंगर पर भी खर्च करते हैं।