नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल, तुलसी और हल्दी का ऐसे करें सेवन

खानपान की गलत आदतों और डाइट में अधिक फैट लेने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं।

तुलसी और हल्दी दोनों ही प्राकृतिक औषधियां हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

वहीं हल्दी में करक्यूमिन नामक एक कम्पाउंड होता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है।

तुलसी का काढ़ा एक गिलास पानी में तुलसी के 5-6 पत्ते डालकर उबाल लें। पानी आधा हो जाने पर इसे छान लें और इसमें शहद या नींबू का रस मिलाकर पी लें।

हल्दी वाला दूध एक गिलास दूध में एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर उबाल लें। दूध उबलने के बाद इसे छान लें और पी लें।

आप इसे रात में सोने से पहले पी सकते हैं।

तुलसी और हल्दी की चाय एक कप पानी में तुलसी के 5-6 पत्ते और एक चुटकी हल्दी पाउडर डालकर उबाल लें। पानी आधा हो जाने पर इसे छान लें और इसमें शहद या नींबू का रस मिलाकर पी लें।

खाली पेट खाएं तुलसी तुलसी को आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं। उसके दो से चार पत्तों को धो लें और उनको चबाकर खाएं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करता है।