ट्रेन से दूसरे शहर ऐसे भेज सकते हैं पार्सल, जानिए आता है कितना खर्चा

इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह हर दिन लाखों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप ट्रेन से अपना कोई भी सामान एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पार्सल सकते हैं।

जिस तरह ट्रेन से यात्रा करना बेहद आरामदायक और सस्ता है, उसी तरह आप अपना सामान भी बेहद कम कीमत पर एक जगह से दूसरी जगह पार्सल कर सकते हैं।

रेलवे से सामान भेजने पर किराए का कैलकुलेशन वजन और दूरी के अनुसार होता है। आप ट्रेन के जरिए भारी सामान जैसे बाइक और अन्य घरेलू सामान भी भेज सकते हैं

सामान भेजने के लिए आप रेलवे स्टेशन पर स्थित पार्सल काउंटर पर जाकर या ऑनलाइन https://parcel.indianrail.gov.in पर विजिट करके बुकिंग कर सकते हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अगर आप 1 से 10 किलो वजन का सामान 1 से 50 किलोमीटर की दूरी पर भेज रहे हैं तो आपको 7.38 रुपये चुकाने होंगे। पार्सल के लिए यह रेलवे का सबसे कम किराया है।

वहीं अगर आपके पार्सल का वजन 51 से 60 किलोग्राम है और आपको इसे 1001-1025 किलोमीटर की दूरी पर भेजना है, तो आपको इसके लिए 302.92 रुपये चुकाने होंगे।

दरअसल, बादशाह अकबर के लिए 30 तरह की आचार और चटनियां बनाई जाती थी।

इसके अलावा आपको आईडी और एड्रेस प्रूफ भी दिखाना होगा। पार्सल फॉर्म भरते समय आपको बाइक का इंजन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा।

Kangana Ranaut आलिया भट्ट की ये नो मेकअप फोटोज देख आप भी हो जाएंगे सादगी के दीवाने