अंकिता लोखंडे ही नहीं, 'बिग बॉस' में जाने से इन एक्ट्रेसेस का भी हुआ बुरा हाल

अंकिता लोखंडे से पहले कई ऐसे सेलेब्स रहे हैं, जिसने 'बिग बॉस' में जाने को लेकर खुलासा किया था कि उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ा है। चलिए बताते हैं उनके बारे में...

हिमांशी खुराना मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिमांशी खुराना ने खुलासा किया था कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। नेगेटिविटी उन पर बुरी तरह से हावी हो गई थी।

आयशा खान आयशा खान, मुनव्वर फारूकी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहीं। शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ा था।

रश्मि देसाई 'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहीं। बॉयफ्रेंड अरहान खान के राज खुले, जिसके बाद वो टूट गईं। इसे वो अपनी जिंदगी डार्क फेज मानती हैं।

हिना खान हिना खान को 'बिग बॉस' में जाने से काफी नेगेटिविटी झेलनी पड़ी थी। शो से एक्ट्रेस को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

कविता कौशिक कविता कौशिक ने 'बिग बॉस' में जाने पर अफसोस जताया था। उनका मानना है कि शो की वजह से उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा था। उनकी इमेज काफी बदल गई थी।

सुंबुल तौकीर सुंबुल तौकीर का नाम शालीन भनोट के साथ जुड़ा था। शो में दोनों अच्छे दोस्त बने थे लेकिन, इसे नेगेटिव दिखाया गया था। उनके कैरेक्टर पर सवाल उठने लगे थे।

टीना दत्ता टीना दत्ता का नाम भी शालीन भनोट के साथ जुड़ा था। इनके बीच झगड़ा भी देखने के लिए मिला था। एक्ट्रेस को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी। लोग उनके कैरेक्टर को जज करने लगे थे।

Kangana Ranaut आलिया भट्ट की ये नो मेकअप फोटोज देख आप भी हो जाएंगे सादगी के दीवाने