शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ जाएं लग गई है लू

गर्मी के मौसम में थोड़ी देर भी बाहर निकलने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे व्यक्ति खुद को बीमार महसूस करने लगता है।

 हालांकि, कई बार लोग समझ नहीं पाते हैं कि वे लू लगने के चलते बीमार हुए हैं। इस स्थिति में उन्हें सही इलाज नहीं पाता है और समय के साथ स्थिति अधिक बिगड़ती चली जाती है।

इसी कड़ी में यहां हम आपको लू लगने पर शरीर में नजर आने वाले कुछ आम लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। इन लक्षणों को पहचानकर आप समय रहते सही इलाज के साथ स्थिति को गंभीर होने से रोक सकते हैं।

लू लगने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है, ऐसे में आपको तेज बुखार हो सकता है। इसके साथ ही सिर में तेज दर्द, समय-समय पर चक्कर आना जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

लू लगने पर डिहाइड्रेशन होना आम है, जिससे उल्टी-दस्त, पेट में दर्द जैसी समस्याएं पीड़ित को परेशान कर सकती हैं।

लू लगने पर हीट एग्जॉशन की समस्या आम हो जाती है। इस स्थिति में स्किन पीली पड़ने लगती है।

हाथ-पैर में तेज दर्द और अकड़न का एहसास पीड़ित को परेशान करने लगता है।

इन सब से अलग लू लगने पर कमजोरी का एहसस बेहद बढ़ जाता है, पीड़ित की सांसें तेज चलती हैं, साथ ही रात के समय ठंड अधिक लगती है। ऐसे में अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं,

IPL में हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज IPL में हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज