तृप्ति डिमरी के ब्लू ड्रेस लुक से नहीं हटेंगी निगाहें
तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में हैं।
तृप्ति डिमरी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।
हाल ही में वह 'एनिमल' में नजर आई थीं।
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
अब हाल ही में तृप्ति ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में तृप्ति ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
तृप्ति डिमरी की यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति जल्द ही 'भूल भुलैया 3' और राजकुमार राव के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगी।
इसके अलावा खबरें हैं कि तृप्ति, कार्तिक आर्यन संग 'आशिकी 3' में भी नजर आ सकती हैं।