Egg vs Milk: प्रोटीन के लिए अंडा खाना ज्यादा बेहतर है या दूध पीना?
सेहत के लिए अंडे ज्यादा बेहतर हैं या दूध, इस सवाल पर लंबे समय से बहस जारी है। खासकर प्रोटीन के लिए दोनों में से किसका सेवन करना फायदेमंद हैं, ये सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है।
यहां हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक उबले अंडे में लगभग 6.3 ग्राम प्रोटीन, 77 कैलोरी, 5.3 ग्राम फैट, 212 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल और 0.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पाई जाती है।
इससे अलग अंडे शरीर के लिए जरूरी कई अन्य पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत हैं। अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी2, विटामिन बी12, विटामिन बी5, फॉस्फोरस और सेलेनियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
अब, बात दूध की करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, एक गिलास दूध में करीब 8.14 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, 152 कैलोरी, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 12 ग्राम शुगर और 8 ग्राम फैट की मात्रा मौजूद होती है।
इससे अलग दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। इसमें विटामिन बी12, राइबोफ्लेविन और फॉस्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं। साथ ही दूध में लगभग 88 प्रतिशत पानी होता है,
जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त, दूध में व्हे प्रोटीन होता है, जो इसके पोषण मूल्य को और बढ़ाता है।
ऐसे में बात दोनों में से बेहतर पदार्थ कि की जाए, तो दूध और अंडे दोनों ही प्रोटीन के समृद्ध स्रोत हैं। हालांकि, अंडे की तुलना में दूध में अधिक कैल्शियम होता है।
इसके अलावा खबरें हैं कि तृप्ति, कार्तिक आर्यन संग 'आशिकी 3' में भी नजर आ सकती हैं।