इन खिलाड़ियों के बल्ले से निकला शतक तो पक्की है टीम की जीत
जोस बटलर (100%) आईपीएल में जोस बटलर ने 7 शतक लगाए और हर बार उनकी टीम जीती है।
क्रिस गेल (100 %) क्रिस गेल ने भी छह बार शतक लगाए हैं और उनकी टीम हर बार जीती।
डेविड वॉर्नर (100 %) डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड भी 100% हैं। उन्होंने चार शतक लगाए और हर बार टीम को जीत मिली।
एबी डिविलियर्स (100 %) एबी डिविलियर्स ने तीन शतक जमाए और हर अपनी टीम को जीत दिलाई।
शुभमन गिल (100%) शुभमन गिल भी आईपीएल में 3 शतक लगा चुके हैं। हर बार उनकी टीम को जीत मिली है।
शेन वॉटसन (75%) ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने चार शतक लगाए हैं जिसमें उनकी टीम को तीन बार जीत मिली है।
केएल राहुल (75%) केएल राहुल के बल्ले से आईपीएल में चार शतक निकले और तीन बार उनकी टीम जीती।
विराट कोहली (63%) विराट कोहली ने कुल मिलाकर आईपीएल में 8 शतक लगाए हैं लेकिन उनकी टीम केवल 5 ही मैच जीत पाई है।
संजू सैमसन (33%) संजू सैमसन ने तीन शतक लगाए हैं जिसमें उनकी टीम एक ही बार जीती है।