Yami Gautam is reading Ramayana in the last phase of pregnancy, husband advises
प्रेगनेंसी के टाइम में यामी का पूरा ख्याल उनके पति आदित्य धर रख रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि आदित्य हर वक्त उनका हाल पूछते रहते हैं।
यामी ने बताया कि आदित्य उनसे पूछते हैं कि उन्हें खाने में क्या अच्छा लग रहा है और क्या नहीं। एक्ट्रेस ने कहा कि प्रेगनेंसी के आखिरी फेज में उन्हें पति ने अमर चित्र कथा और रामायण पढ़ने के लिए दी है।
यामी ने बताया कि आदित्य की मां भी प्रेगनेंसी के टाइम में यही पढ़ती थीं। उन्होंने ये भी कहा कि इस दौरान उन्हें एमएस सुब्बुलक्ष्मी के गाने सुनकर काफी सुकून मिलता है।
'आर्टिकल 370' फेम एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनका परिवार और बहन सुरीली जल्द ही मुंबई में उनके पास होंगी।
यामी गौतम बताती हैं कि उनके यहां पर नर्सरी बनाने का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है लेकिन, वो उस समय बेबी प्रूफ हाउस जरूर बनाना चाहती हैं, जब उनका बेबी मूव करने लगेगा।
यामी गौतम अपनी जिंदगी के नए फेज के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही वो कई चैलेंजेस की भी उम्मीद कर रही हैं, जो डिलीवरी के बाद देखने के लिए मिलने वाले हैं।
बहरहाल, अगर यामी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'आर्टिकल 370' में देखा गया था। इसमें उन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था।
प्रेगनेंसी में एक्ट्रेस ने इस मूवी में काम किया था।
क्या आप भी गालों पर ब्लश की तरह लगाती हैं लिपस्टिक, जान लें इसके नुकसान क्या आप भी गालों पर ब्लश की तरह लगाती हैं लिपस्टिक, जान लें इसके नुकसान