कभी IAS बनना चाहती थी, आज हैं साउथ की स्टार एक्ट्रेस
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिनका सपना पहले कुछ और था लेकिन बाद में वो एक्टिंग की दुनिया में आ गए।
आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी IAS बनने का ख्वाब देखा करती थीं। ये आज साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं राशि खन्ना की जो इन दिनों फिल्म से लेकर अपने लुक तक को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं।
राशि खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। उनका सपना था कि वो आईएएस ऑफिसर बन देश की सेवा करें।
एक्ट्रेस ने बताया था कि वो पहले सिंगर बनना चाहती थी लेकिन बाद में उन्होंने सिविल सर्विस ज्वाइन करने की सोची और इसके एग्जाम की तैयारी के लिए भी उन्होंने प्लानिंग कर लिया था।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो एक्ट्रेस बन गईं। राशि खन्ना ने एक्टिंग की दुनिया में साल 2013 में फिल्म 'मद्रास कैफे' से कदम रखा।
इसमें वो सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं।
इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की ओर रुख किया और फिल्म Oohalu Gusagusalade से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर साउथ फिल्मों में काम किया।
क्या आप भी गालों पर ब्लश की तरह लगाती हैं लिपस्टिक, जान लें इसके नुकसान क्या आप भी गालों पर ब्लश की तरह लगाती हैं लिपस्टिक, जान लें इसके नुकसान