केले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, हो सकता है सेहत को नुकसान
केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक केले में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। केला पोटैशियम, फाइबर और विटामिन बी6 का एक बेहतरीन सोर्स होता है। आप इसे फल के रूप में और कच्ची सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं।
केला पेट के लिए प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है, जिससे पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको केले के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आप गलत चीजों के साथ केले का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं केले के साथ किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
केला और दही केले के साथ या उसके बाद दही खाने से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दरअसल, केला और दही एक-दूसरे के साथ रिएक्ट करके हार्ड प्रोबायोटिक बन जाते हैं, जिससे आपको पेट की इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
केला और खट्टे फल केले के साथ संतरा, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल खाने से बचना चाहिए। इससे आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल, केले के साथ सेवन करने से खट्टे फलों में मौजूद एसिड आपके पेट में एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है।
केला और शहद केले में कभी भी शहद मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है और पाचन पर भी असर पड़ सकता है।
केले और अंडे केला और अंडा एक साथ नहीं खाना चाहिए। दरअसल, केले की तासीर ठंडी और अंडे की गर्म होती है। ऐसे में दोनों को एक साथ खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. शरीर में कफ जैसी प्रॉब्लम भी उत्पन्न हो सकती है।
केला और पानी केले के साथ या उसके तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको न सिर्फ पाचन संबंधी समस्याएं होंगी बल्कि सर्दी, खांसी और फ्लू की समस्या भी हो सकती है।
वेट लॉस के लिए खाएं खरबूज, जानें सही समय और तरीका वेट लॉस के लिए खाएं खरबूज, जानें सही समय और तरीका