गर्मियों में ऑयली हो जाती है स्कैल्प? अपनाएं ये नुस्खे, तुरंत मिलेगा छुटकारा
गर्मी के मौसम में बहुत से लोग गंदगी और धूल-मिट्टी के कारण ऑयली स्कैल्प और बालों की अन्य समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिनके इस्तेमाल से आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
दही और शहद ऑयली स्कैल्प से राहत पाने के लिए आप 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगाएं और फिर बाल धो लें।
शहद और नारियल 3 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अच्छी तरह स्कैल्प से बालों तक लगाएं। फिर 30 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। स्कैल्प की समस्या से राहत मिलेगी।
टी ट्री ऑयल ऑयली स्कैल्प और बालों की समस्याओं से राहत पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल की 10-15 बूंदें नारियल के तेल में मिलाकर सिर की मालिश करें और फिर 30 मिनट बाद बाल धो लें।
एलोवेरा और नींबू एलोवेरा जेल में नींबू मिलाकर लगाने से ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाया जा सकता है। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद इसे स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों को पानी से धो लें।
सेब का सिरका 2 चम्मच पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका मिलाएं और शैंपू करने के बाद इसे बालों पर लगाएं। इससे स्कैल्प का पीएच लेवल संतुलित रहेगा और बालों की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
रोजमेरी और ऑलिव ऑयल 2 चम्मच ऑलिव ऑयल में रोजमेरी की ताजा पत्तियों मिलाकर स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद बाल धो लें।
चाय की पत्ती ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए आप चाय की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में 1 चम्मच चाय पत्ती या 1 टी बैग उबाल लें। ठंडा होने के बाद इसे स्कैल्प पर लगाएं। यह बालों से ऑयल कम करने के साथ ही उन्हें साफ करने का भी काम करेगा।
10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे 10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे