भीषण गर्मी में भी शरीर को ठंडा रखेंगी ये 5 हर्ब्स

गर्मी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सेहत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत बढ़ जाती है।

गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में लोग बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। डिहाइड्रेशन, हीटवेव, हीट स्ट्रोक आदि समस्याएं तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाती हैं।

ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसी नेचुरल हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन गर्मी के मौसम में आपकी बॉडी को ठंडा रखकर इन तमाम चुनौतियों से बचा सकता है।

धनिया अपनी कूलिंग प्रॉपर्टीज के चलते बॉडी हीट को रिड्यूस करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा धनिया ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखता है। ऐसे में आप इसे अपनी समर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

आप धनिया का पानी पी सकते हैं, इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं, इसके अलावा धनिया के बीजों से तैयार हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।

धनिये की तरह की पुदीने की पत्तियों में भी कूलिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं। ऐसे में आप खासकर घर से बाहर निकलने से पहले पुदीने से तैयार हर्बल टी, पुदीने की चटनी या किसी कूलिंग ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

सौंफ का सेवन शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में सदियों से सौंफ का इस्तेमाल शरीर को ठंडा करने और पाचन में सहायता के लिए किया जाता है।

ऐसे में आप इसे अपने आहार का हिस्सा बनाकर शरीर को ठंडा रख सकते हैं। इसके लिए आप सौंफ की चाय और सौंफ का शरबत बनकर पी सकते हैं।

10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे 10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे