अयोध्या के बाद अब अलीबाग में अमिताभ बच्चन ने खरीदी प्रॉपर्टी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
लेकिन अब वह किसी और वजह से भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने अयोध्या के बाद एक शहर में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी है।
आपको बता दें इसी साल अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद अमिताभ बच्चन ने वहां एक जमीन खरीदी थी।
लेकिन अब उन्होंने महाराष्ट्र के मुंबई के पास अलीबाग में 'हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) से 10,000 वर्ग फुट जमीन खरीदी है।
अलीबाग में इस जमीन को खरीदने के लिए अमिताभ बच्चन ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ये जमीन समुद्र से काफी नजदीक है।
अमिताभ बच्चन से पहले अलीबाग में दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा ने भी इन्वेस्टमेंट किया है। इनके अलावा शाहरुख खान का फार्महाउस भी अलीबाग में ही मौजूद है।
आपको बता दें अमिताभ बच्चन ने राम नगरी अयोध्या में 10 हजार वर्ग फुट जमीन खरीदी थी। इस जमीन के लिए उनको 14.50 करोड़ रुपये देने पड़े थे।
ये जमीन भी हाउस ऑफ द अभिनंदन लोढ़ा के प्रोजेक्ट का ही हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन अयोध्या में 7 स्टार एन्क्लेव बनाने वाले हैं।
Vaginal Cancer के लक्षण वजाइना में नजर आने वाले ये बदलाव हो सकते हैं Vaginal Cancer के लक्षण