इन 8 चीजों में भरा पड़ा है Biotin, लंबे बालों के लिए आज से ही शुरू कर दें खाना Shreya
बायोटिन को विटामिन B7 और विटामिन H भी कहा जाता है। ये खास विटामिन आपके बालों को मजबूत करने, झड़ने से बचाने और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है।
दरअसल, हमारे बाल केराटिन नामक प्रोटीन से बनते हैं। वहीं, बायोटिन केराटिन में सुधार करता है। इसी कड़ी में यहां हम आपको 10 बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन हेयर ग्रोथ को बढ़ावा में मददगार हो सकता है।
लिस्ट में पहला नाम आता है अंडे का। अंडे बायोटिन का पावरहाउस कहलाते हैं। खासकर अंडे की जर्दी में बायोटिन की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में हेल्दी और घने बालों के लिए आप अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
एवोकाडो में बायोटिन के साथ-साथ हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप इसे अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।
नट्स एंड सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज आदि बायोटिन का बेहतरीन स्रोत हैं। आप इन्हें खा सकते हैं।
शकरकंद में भरपूर मात्रा में बायोटिन पाया जाता है, ऐसे में इसका सेवन आपके बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
लंबे-घने बालों के लिए आप पालक को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। पालक में बायोटिन की अच्छी मात्रा होती है।
होल ग्नेन जैसे ओट्स, बाजरा आदि में बायोटिन मौजूद होता है। आप इन्हें अपनी हेयर ग्रोथ डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, चीज़ बायोटिन रिच फूड हैं। लंबे बालों के लिए आप इन्हें खा-पी सकते हैं।