अगर जान गए इन सब्जियों के छिलकों के फायदे तो फेंकने से पहले हजार बार सोचेंगे
सब्जियों को खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके छिलके आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन पर कितना अच्छा प्रभाव छोड़ सकते हैं?
अक्सर हम सब्जियों को छीलकर उनके छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इन छिलकों में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं स्किन के लिए काफी अच्छी होती हैं।
आलू आलू के छिलके में विटामिन बी 6, सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए आलू के छिलके के अंदरूनी हिस्से को सीधे अपने चेहरे पर रब करें।
कद्दू कद्दू में विटामिन ए, सी और जिंक होता है जो स्किन को चमक प्रदान करता है। कद्दू के छिलके में नेचुरल एंजाइम होते हैं जो डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करते हैं और स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाते हैं।
करेला करेला भले ही स्वाद में कड़वा होता है लेकिन इसके फायदे बहुत हैं।
आप इसके छिलकों से बना पेस्ट आपको पिंपल्स या दूसरी किसी एलर्जी से राहत दिला सकता है।
टमाटर टमाटर के छिलके स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनमें लाइकोपीन, विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं।
चुकंदर चुकंदर पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है जो त्वचा के स्वास्थ्य में योगदान देता है।
चुकंदर को कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इनके छिलकों से बी आप गुलाबी निखार और स्पॉटलेस स्किन पा सकते हैं।