सुर्ख लाल जोड़े में छाया आरती सिंह का ब्राइडल लुक
कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने बीते दिन दीपक चौहान के साथ शादी कर ली। इस दौरान उन्हें लाल लहंगे में देखा गया।
ऐसे में आरती सिंह ने शादी के बाद अपनी वेडिंग की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो सुर्ख लाल जोड़े में इंटरनेट पर छा गई हैं।
फोटोज में एक्ट्रेस दुल्हन के अवतार में देखा जा सकता है। नेटिजन्स को उनका दुल्हन वाला अवतार काफी पसंद आ रहा है।
आरती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्राइडल लुक की तस्वीरों को शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, 'दीपक की आरती।'
फोटोज में देख सकते हैं कि 'बिग बॉस 13 ' की एक्स कंटेस्टेंट ने सुर्ख लाल और सुनहरे रंग की थीम को चुना था। उन्होंने सोने की जूलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।
बहरहाल, अगर आरती और दीपक की मुलाकात की बात की जाए तो एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो उनसे अपनी चाची के माध्यम से मिली थीं, जो मैचमेकर के रूप में काम करती थीं।
आरती और दीपक ने शादी से पहले एक-दूसरे को टाइम दिया और जानने-समझने के बाद वो एक-दूसरे के करीब आ गए फिर शादी का फैसला किया।
दीपक एक सफल बिजनेसमैन हैं और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक भी हैं।
कौन हैं सपना चौहान? शादीशुदा यश कुमार संग करेंगी रोमांस कौन हैं सपना चौहान? शादीशुदा यश कुमार संग करेंगी रोमांस