वरुण धवन की इन 7 कम बजट वाली फिल्मों ने मेकर्स को बनाया मालामाल

बॉलीवुड के सुपरस्टार कलाकारों में से एक वरुण धवन आज 37 साल के हो गए हैं। अभिनेता ने अपने करियर में लगातार 11 हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही उनकी कई कम बजट वाली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया।

साल 2012 में वरुण धवन ने इसी फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म को बनाने में करीब 59 करोड़ खर्च हुए थे और बॉक्स ऑफिस पर इसने 97 से 109 करोड़ का कलेक्शन किया था।

'मैं तेरा हीरो' को बनाने में 29 करोड़ रुपए खर्च हुए थे और बॉक्स ऑफिस पर इसने 78 करोड़ की कमाई की थी।

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म को बनाने में 33 करोड़ खर्च हुए थे और इसने 119 करोड़ का कलेक्शन किया था।

तेज धूप के चलते कार के केबिन का टेंपरेचर काफी बढ़ जाता है जिसके चलते रबर पार्ट्स, प्लास्टिक शीट कवर और अन्य पार्ट्स जल्द खराब हो जाते हैं।

वरुण धवन के करियर की सबसे कम बजट वाली फिल्म 'बदलापुर' ही है। फिल्म को बनाने में सिर्फ 16 करोड़ खर्च हुए थे और कमाई करीब 81 करोड़ की हुई थी।

इस फिल्म का बजट 50 करोड़ का था और 167 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था।

शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले' में वरुण धवन भी लीड रोल में थे। 75 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 376 करोड़ का कलेक्शन किया था।

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण और आलिया की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म का बजट 39 करोड़ रुपये था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।