अचानक गर्दन काली पड़ रही है तो समझ जाएं शरीर को घेर रही है ये गंभीर बीमारी!
क्या आपकी गर्दन भी अचानक काली पड़ने लगी है? अगर हां, तो टैन लाइन्स या मैल से अलग इसके पीछे एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति भी कारण हो सकती है।
पोषण विशेषज्ञ दीपशिखा जैन के मुताबिक, गर्दन का अचानक काला पड़ने लगना या जगह-जगह पर काले धब्बे दिखना डायबिटीज का अहम लक्षण हो सकता है।
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, अगर आपको अपनी गर्दन का रंग शरीर के बाकी अंगों के मुकाबले अधिक डार्क महसूस हो रहा है, तो एक बार डायबिटीज का टेस्ट जरूर करा लें।
इससे अलग अगर आपको बार-बार पेशाब आने जैसा महसूस होता है या आप पहले के मुकाबले अधिक बार पेशाब जा रहे हैं, तो ये भी मधुमेह यानी डायबिटीज का लक्षण है।
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर हाई हो जाता है, ऐसे में किडनी इस शुगर को पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में जुट जाती हैं और आपको बार-बार वॉशरूम की ओर जाना पड़ता है।
अगर आपको बार-बार भूख का एहसास होता है, समय-समय पर कुछ खाने का मन होता है, तो ये मधुमेह के चलते हो सकता है। इस लक्षण को भी नजरअंदाज न करें।
इन सब से अलग अगर आपको अचानक धुंधला दिखने लगा है या आंखों के सामने हर समय-समय पर अंधेरा छा जाता है, तो इस स्थिति में भी डायबिटीज का टेस्ट जरूर कराएं।
डायबिटीज से जुड़े इन लक्षणों को पहचानकर समय रहते सही इलाज कराना बेहद जरूरी है। समय के साथ डायबिटीज गंभीर रूप ले सकती है, जिसका असर आपके हार्ट से लेकर किडनी और शरीर के बाकी अंगों पर भी पड़ने लगता है।
एक कप कॉफी पीने पर कितने गिलास पानी पीना जरूरी है? एक्सपर्ट्स से जानें एक कप कॉफी पीने पर कितने गिलास पानी पीना जरूरी है? एक्सपर्ट्स से जानें