अगर एक महीने रोजाना चबा लिया 1 लौंग तो जानिए क्या पड़ेगा शरीर पर असर

लौंग भारतीय गरम मसालों का एक अहम हिस्सा है। लौंग खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह अद्भुत मसाला कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा हुआ है। लौंग को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है।

लौंग में भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचानें में मदद कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आप नियमित रूप से सही मात्रा में लौंग का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि अगर आप रोजाना एक लौंग चबाएंगे तो आपको क्या फायदे मिलेंगे?

पाचन में सुधार लौंग में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह अपच, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याओं को कम कर सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि लौंग में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर नियंत्रण कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि लौंग रक्त ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।

दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत लौंग में मौजूद Eugenol नामक तत्व में दर्द निवारक और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

मुंह की सेहत में सुधार लौंग में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण मुंह से बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं, जिससे सांसों की बदबू और कैविटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

इस पर जल्द ही काम शुरू होगा। इसके साथ ही उनकी 'केजीएफ 3' का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।