पिंपल्स से मिल गया छुटकारा, मगर रह गए जिद्दी निशान, इन 5 नुस्खों से पाए क्लियर स्किन

शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण स्किन पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में पिंपल्स भी शामिल हैं।

लेकिन पिंपल्स से भी ज्यादा परेशान करने वाली बात है इससे स्किन पर बनने वाले निशान। कई बार लोगों के पिंपल्स तो दूर हो जाते हैं लेकिन उसके दाग-धब्बे नहीं हट पाते।

ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि स्किन से पिंपल्स के निशान कैसे साफ करें? अगर आप भी ऐसे निशान से परेशान हैं तो चलिए आपको बताते हैं इससे छुटकारा दिलाने के आसान तरीके।

एलोवेरा जेल एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से ना सिर्फ दाग-धब्बे साफ होते हैं बल्कि चेहरे पर पिंपल्स की समस्या से भी आप बचे रहते हैं। आप इसे रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।

हल्दी हल्दी चेहरे के कील-मुंहासे और निशान के लिए एक रामबाण उपाय है। आप दूध या नींबू के रस में हल्दी मिलाकर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते हैं। 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें।

बेसन पिंपल्स के निशान हटाने के लिए आप बेसन का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। एक बाउल में 2-2 चम्मच बेसन और दही और आधा चम्मच हल्दी डालकर मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरा धो लें

कच्चा दूध दूध दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत प्रभावी है क्योंकि इसमें लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा, यह डेड स्किन को साफ करने और रंगत निखारने में भी मदद करता है। आप इसे फेस क्लींजर के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

आलू आलू का रस निकालें और इसे कॉटन बॉल की मदद से पिंपल्स के निशानों पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें।

आलू में ऐसे एंजाइम होते हैं जो दाग-धब्बों को हल्का कर सकते हैं। Source: pexels SPF क्या होता है? जानें धूप से बचाने वाली क्रीम में इसका काम SPF क्या होता है? जानें धूप से बचाने वाली क्रीम में इसका काम