क्या वैरिकोज वेन्स की समस्या में केला खाना चाहिए?

वैरिकोज वेन्स (varicose veins) की समस्या में नसों में दबाव बढ़ने की वजह से सूजन की समस्या होती है।

ये खराब ब्लड सर्कुलेशन, हाई बीपी, मोटापा, प्रेग्नेंसी और नसों से जुड़ी समस्याओं की वजह से हो सकती है।

आमतौर पर ये समस्या उन लोगों में होती है जो लंबे समय तक खड़े रहते हैं और उनके शरीर के निचले हिस्सों पर दबाव पड़ता है।

ऐसी स्थिति में जरूरी है उन चीजों का सेवन करना जो कि इस दबाव को कम करें और नसों को आराम दिलाए। जैसे केला।

जी हां, वैरिकोज वेन्स की समस्या में केला खाना फायदेमंद है।

National Institutes of Health (NIH) की मानें तो केले में पाया जाने वाला पोटेशियम नसों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

पोटेशियम से भरपूर केला ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकता है, जो कि वैरिकोज वेन्स की सूजन को कम करता है।

इसके अलावा ये वॉटर रिटेंशन में कमी लाता है जिससे वैरिकोज की समस्या घटती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको वैरिकोज वेन्स में केला खाना चाहिए।

लंच करते ही नींद करती है परेशान,तो आज से शुरु करें ये 5 काम, बॉडी रहेगी एक्टिव लंच करते ही नींद करती है परेशान,तो आज से शुरु करें ये 5 काम, बॉडी रहेगी एक्टिव