गर्मी में बढ़ जाता है डेंगू और मलेरिया का खतरा, इन 6 टिप्स को अपनाएं और करें बचाव

गर्मी में क्यों बढ़ रहा है मच्छरों का आतंक

गर्मी का मौसम मच्छरों के पनपने के लिए माकूल माहौल है। बढ़ा हुआ तापमान मच्छरों की पैदावार को बढ़ाता है। इस मौसम में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है।

मच्छरों से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं?

मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों में डेंगू, मलेरिया ,चिकनगुनिया , पीला बुखार , जापानी एन्सेफलाइटिस  जैसी बीमारियां परेशान करती हैं। भारत में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया गर्मी में लोगों को ज्यादा परेशान करता है।

कौन सा मच्छर सबसे ज्यादा खतरनाक है? मच्छरों की कई प्रजातियां हैं जो बीमारियां फैलती हैं। एनोफ़ेलीज़ मच्छर मलेरिया की बीमारी का कारण बनता है।

डेंगू के लक्षणों की बात करें तो सिरदर्द, आंखों में जलन, भूख नहीं लगना, मसूड़ों से खून आना और स्किन पर रैशेज आना शामिल है।

मलेरिया के लक्षण कौन-कौन से हैं? मलेरिया के लक्षणों की बात करें तो ठंड लगना, उल्टी, सूखी खांसी, पसीना आना और बेहोशी की परेशानी हो सकती है।

डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए क्या करें? आस-पास पानी नहीं जमा होने दें, मच्छर दानी का इस्तेमाल करें, साफ-सफाई का ध्यान रखें, हाथों को बार-बार वॉश करें और मच्छर मारने की दवाई डालें।

मच्छरों से बचाव करने के लिए आप हेल्दी डाइट का सेवन करें। डाइट में विटामिन, मिनरल्स और विटामिन सी से भरपूर फूड्स को शामिल करें।