सलमान खान के जीजा के लिए बनी फिल्म, मगर लाइमलाइट लूट गईं को-एक्ट्रेस
फिल्म 'रुसलान' का निर्माण सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के करियर का ग्राफ उठाने के लिए किया गया था। इसमें उनके एक्शन सीक्वेंस की चर्चा खूब रही लेकिन लाइमलाइट उनकी को-एक्ट्रेस मार गईं।
'रुसलान' में आयुष शर्मा के अपोजिट एक्ट्रेस सुश्री मिश्रा को देखा गया। जहां आयुष दमदार एक्शन मोड में दिखे हैं वहीं, सुश्री ने भी कमाल के फाइट सीक्वेंस दिए हैं।
एक्ट्रेस सुश्री अपने कमाल के एक्शन सीक्वेंस से रातों रात लाइमलाइट में आ गई हैं। ऐसे में चलिए उनके बारे में बताते हैं। वो एक्ट्रेस के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं।
सुश्री इंडस्ट्री में छोटे-मोटे रोल ही करती रही हैं लेकिन, उन्हें पहचान नहीं मिली। मगर, अब आयुष शर्मा की फिल्म से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
सुश्री एक्ट्रेस से पहले मिस इंडिया कॉन्टिनेंट्स 2015 की रनर अप रह चुकी हैं। वो ब्यूटी विद ब्रेन हैं। स्पोर्ट्स में भी देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
'रुसलान' की एक्ट्रेस नेशनल लेवल की तैराक और घुड़सवार भी हैं। अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने आयुष शर्मा की फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल हासिल किया।
एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ-साथ सुश्री खूबसूरती और बोल्डनेस में भी किसी से कम नहीं हैं। सुश्री हाई लेवल की डांसर भी हैं। उन्हें कथक, जैज फंक, ओडिसी, एरियल सिल्क रोप जैसे डांस फॉर्म में महारत हासिल है।
सुश्री के करियर की बात की जाए तो उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनका छोटा सा रोल था। वो 'मलाल' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।
नीना गुप्ता को टक्कर दें रही हैं ये एक्ट्रेस छोटा Character, असरदार Role! नीना गुप्ता को टक्कर दें रही हैं ये एक्ट्रेस