श्वेता तिवारी की लेटेस्ट तस्वीरों को देख नहीं हटेगी नजर, लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

टीवी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक का सफर तय करने वाली श्वेता तिवारी अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं।

टीवी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर कर अपने लुक्स से लाइमलाइट बटोरती रहती हैं।

ऐसे में अब एक बार फिर से 43 साल की श्वेता तिवारी ने अपनी वेकेशन फोटोज शेयर की है, जिसमें वो फैमिली के साथ बीच पर चिल करते दिख रही हैं। 

श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज को शेयर किया है। इसके सामने आते ही फैंस एक बार फिर से उनके दीवाने हो गए हैं और जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं।

अगर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, 'आप भूल जाती हो क्या आपकी 20 साल की बेटी भी है।' दूसरे ने लिखा, 'संतूर मम्मी।' तीसरे ने लिखा, 'आपकी तो बात ही अलग है।'

इसके साथ ही श्वेता तिवारी की फोटो पर एक अन्य ने लिखा, 'आप और अनिल कपूर दोनों हमेशा जवान ही रहोगे, जितनी उम्र बड़ रही है उतने ज्यादा जवान।' 

ये कोई पहली बार नहीं है जब श्वेता तिवारी अपने लुक की वजह से हेडलाइन्स में आई हैं। इसके पहले भी कई मौके पर उनकी खूबसूरती की चर्चा होती रही है।

आपको बता दें कि बीते दिनों श्वेता तिवारी ट्रोल्स को जवाब देकर चर्चा में आई थीं। इंटीमेट सीन को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्रोल्स की बातों को 'दोगलापन' बताया था।

सलमान खान के जीजा के लिए बनी फिल्म, मगर लाइमलाइट लूट गईं को-एक्ट्रेस सलमान खान के जीजा के लिए बनी फिल्म, मगर लाइमलाइट लूट गईं को-एक्ट्रेस