पैरों में महसूस होती है जलन? इन गंभीर समस्याओं का हो सकता है संकेत

पैरों में जलन की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। लेकिन अक्सर लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि पैरों में जलन कई बार शरीर में होने वाली कुछ कमियों और गड़बड़ियों का संकेत भी हो सकती है। चलिए जानते हैं पैरों में जलन के क्या कारण हो सकते हैं।

विटामिन बी12, विटामिन ई और मैग्नीशियम की कमी से भी पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। दरअसल, इस पोषक तत्वों की कमी से नस डैमेज होने लगती है, जिसकी वजह से पैरों में जलन महसूस हो सकती है।

पैरों में जलन की समस्या अक्सर हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों में देखी जाती है। दरअसल, हाई बीपी के दौरान ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और इससे शरीर में एक तरह की बेचैनी पैदा होती है और जिससे पैरों में जलन महसूस होती है।

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से न्यूरोपैथी की समस्या होने लगती है। इससे नस डैमेज होने लगती हैं और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है जिससे पैरों में जलन महसूस होती है।

हाइपोथायरायडिज्म में शरीर थायराइड हार्मोन का उत्पादन ठीक से नहीं कर पाता है, जिसकी कमी से शरीर में कई प्रक्रियाएं धीमी हो जाती हैं। इससे शरीर में वॉटर रिटेंशन होता है, जिससे पैरों में जलन महसूस हो सकती है।

जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करती है तो इससे खून में टॉक्सिन बनने लगते हैं। इसकी वजह से पैर में सूजन और खुजली के साथ जलन भी महसूस हो सकती है।

यह एक फंगल संक्रमण है जो पैरों की त्वचा के बीच खुजली, लालिमा और जलन पैदा करता है।

कभी-कभी अनुचित जूते जो बहुत टाइट या ढीले होते हैं, पैरों में जलन पैदा कर सकते हैं। ऐसे जूते पैरों में रगड़ और जलन पैदा करने का कारण बन जाते हैं।

गर्मियों में बॉडी के लिए नेचुरल टॉनिक है ये मीठा जूस, गर्मी चूसता है, बॉडी को मिलते हैं 5 फायदे गर्मियों में बॉडी के लिए नेचुरल टॉनिक है ये मीठा जूस, गर्मी चूसता है, बॉडी को मिलते हैं 5 फायदे