गर्मियों में बॉडी के लिए नेचुरल टॉनिक है ये मीठा जूस, गर्मी चूसता है, बॉडी को मिलते हैं 5 फायदे

गर्मी में गन्ने के जूस का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। इस जूस का सेवन करने से बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है और गर्मी में होने वाली बीमारियों से राहत मिलती है। 

गन्ने का जूस प्रोटीन,आयरन,कैल्सियम,मैगनीशियम,सोडियम और पोटैशियम से भरपूर होता है जो बॉडी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरा करता है।

गन्ने के जूस का सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है। ये जूस फाइबर से भरपूर होता है जो कब्ज को तोड़ता है और बॉडी को हाइड्रेट रखता है।

गन्ने के जूस की तासीर ठंडी होती है जो गर्मी में बॉडी को ठंडा रखती है। बढ़ते तापमान में इसका सेवन सेहत के लिए उपयोगी है। 

गन्ने का जूस विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो लिवर की सेहत को दुरुस्त करता है।

पॉलीफेनोल्स, हाई एंटीऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर गुणों से भरपूर गन्ने का रस कैंसर से बचाव करने में जादुई असर करता है।

पोटैशियम से भरपूर गन्ने का जूस पेट के पीएच लेवल को संतुलित करता है और स्टूल पास करने में मदद करता है।

इस ड्रिंक में नेचुरल शुगर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जो ब्लड शुगर को नॉर्मल रखने में मदद करता है।

वैक्सीनेशन के बाद ये लक्षण दिखना खतरनाक, जानें क्या है TTS? Covishield वैक्सीनेशन के बाद ये लक्षण दिखना खतरनाक, जानें क्या है TTS?