Gujarat Day 2024: पीएम मोदी में देखें Vibrant Gujarat की झलक!
1 मई को गुजरात अपना स्थापना दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भी गुजरात के वडनगर से हैं। उनके रहन-सहन, खान-पान और पहनावे से ये अंदाजा लगा सकते हैं कि वो खुद गुजराती स्टाइल आइकन हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में गुजरात का हर रंग नजर आता है। यहां तक कि वो अहमदाबाद की टेक्सटाइल कंपनी जेड ब्लू द्वारा बनाए गए कपड़े पहनते हैं।
कई मौकों पर पीएम मोदी गुजराती रंग में नजर आ चुके हैं। कभी धोती कुर्ता के साथ रंगीन हाफ जैकेट तो कभी पटोला शॉल और खादी कपड़ों में गुजरात की झलक देखने को मिलती है।
वहीं, 15 अगस्त और 26 जनवरी के साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में उनकी रंग बिरंगी गुजराती पगड़ी भी खूब चर्चा में रही है।
पहनावे के साथ पीएम मोदी को गुजराती भोजन भी खूब पसंद है। जब वो गुजरात में अपनी मां से मिलने जाते थे तब उनके हाथ का बना सादा खाना खाते थे।
पीएम मोदी मां के हाथों की तवा रोटी, दाल सब्जी और सलाद खाना पसंद करते थे।
प्रधानमंत्री को गुजराती खिचड़ी काफी पसंद है। इसके अलावा वो गुजराती भाकरी, दाल और बिना मसाले वाली सब्जी भी खूब खाते हैं।
अब टूरिज्म की बात करें तो, पीएम मोदी जब फरवरी में गुजरात दौरे पर गए थे तब द्वारका में समुद्र में नीचे स्कूबा डाइविंग के जरिए द्वारका नगरी के दर्शन किए थे
इस दौरान की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। ये पीएम मोदी का गुजरात टूरिज्म को प्रमोट करने का सफल प्रयास था।