कौन हैं आमिर खान की ये बहन जो एक्टर हैं पर लोग नहीं जानते

हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आमिर खान नजर आए थे। इस शो में अभिनेता की बहन भी दिखीं थीं। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोगों को पता है कि वो भी एक एक्ट्रेस हैं।

आमिर खान की बहन निखत खान बेहद ही उम्दा एक्ट्रेस हैं। पिछले साल शाहरुख खान के साथ वो फिल्म 'पठान' में नजर आईं थीं।

इस शो में आमिर खान ने अपनी बहन की एक्टिंग के साथ ही खूबसूरती की भी खूब तारीफ की और बताया कि उनकी फैमिली अम्मी पर गई है।

दरअसल, कपिल शर्मा ने जब निखत से खूबसूरती का राज पूछा तो इसका जवाब आमिर खान ने देते हुए कहा कि उनकी अम्मी-अब्बू बेहद खूबसूरत थे और उनकी फैमिली भी उन्हीं पर गई है।

इस वक्त निखत खान की चर्चा हर ओर हो रही है। उनकी एक्टिंग से लेकर फिल्मों तक के नाम लोग सर्च कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि वो फिल्म इंडस्ट्री में आज से नहीं बल्कि 40 सालों से एक्टिव हैं।

आमिर खान फैमिली में निखत खान सबसे बड़ी हैं और वो बॉलीवुड में 1982 से ही एक्टिव हैं। शुरुआती दिनों में निर्माता के तौर पर काम करती थीं। निखत ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लगान' की निर्माता रह चुकी हैं।

एक्टिंग की दुनिया में निखत खान ने साल 2019 में फिल्म 'मिशन मंगल' से कदम रखा था।

इसके बाद वो सांड की आंख में भी थीं जिसमें वो महारानी महेंद्र कुमारी के किरदार में थीं।

इसके अलावा निखत तान्हाजी, स्पेशल उप्स 1.5 और पठान जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।