चुभती घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?

गर्मी के मौसम में घमौरियों की परेशानी बेहद बढ़ जाती है।

खासकर बच्चे इस मौसम में घमौरियों से ज्यादा परेशान रहते हैं। पीठ पर तेज खुजली और जलन का एहसास असहनीय हो जाता है।

वहीं, अगर आप या आपके बच्चे भी इस स्थिति का सामना कर रहे हैं, तो यहां हम आपको चुभती घमौरियों से छुटकारा पाने के कुछ बेहद असरदार तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

मुल्तानी मिट्टी घमौरियों को खत्म करने में मुल्तानी मिट्टी गजब का असर दिखा सकती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

जब ये अच्छी तरह फूल जाए तब इसे गर्दन और कमर पर अच्छी तरह लगाएं। मुल्तानी मिट्टी स्किन को ठंडक का एहसास देने के साथ-साथ बैक्टीरिया को कम करने में भी मदद करती है।

घमौरियों की जगह पर नीम के पत्तों का पेस्ट लगाने से राहत पाई जा सकती है। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो इस परेशानी से राहत दिलाने में असर दिखा सकते हैं।

इससे अलग आप नहाने के लिए नीम की साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही बाहर जाने के पहले नीम का तेल लगा सकते हैं।

एलोवेरा जेल एलोवेरा जेल में मौजूद एंटी-बैक्‍टीर‍ियल गुण संक्रमण से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं, साथ ही ये त्वचा पर ठंडक के एहसास को बढ़ाते हैं।

चंदन इन सब से अलग चंदन भी घमौरियों से निजात पाने में मदद कर सकता है। चंदन में एंटीबैक्टीरियल और कूलिंग गुण मौजूद होते हैं, जो घमौरियों को खत्म करने में असर दिखा सकते हैं।