प्रेग्नेंसी में Vitamin C से भरपूर इस 1 फ्रूट का करें सेवन, जच्चा-बच्चा दोनों रहेंगे हेल्दी

प्रेग्नेंसी में कैसी डाइट का सेवन करें

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी डाइट में फल,सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट का सेवन करना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाओं को होने वाली दिक्कतें

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं जैसे मिचली आना, चक्कर आना, वजन बढ़ जाना, चिड़चिड़ापन होना और पेट दर्द जैसी परेशानियां होती है।

प्रेग्नेंसी में इम्युनिटी को कैसे बूस्ट करें प्रेग्नेंसी में इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड का सेवन करना चाहिए।

विटामिन सी से भरपूर कीवी कैसे प्रेग्नेंसी में फायदेमंद है?

प्रेग्नेंसी में कीवी का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसका सेवन करने से महिला में खून की कमी पूरी होती है और एनीमिया से बचाव होता है।

भ्रूण के विकास में है फायदेमंद कीवी में फोलिक एसिड मौजूद होते है जो भ्रूण के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

कीवी में आयरन मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी में एनीमिया का उपचार करने में असरदार साबित होता है।