रवीना टंडन ने बेटी राशा संग किए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन पिछले कुछ समय से बेटी राशा थडानी के साथ अलग-अलग मंदिरों के दर्शन कर रही हैं। वो 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन में लगातार जुटी हुई हैं।

इसी बीच अब रवीना टंडन महाराष्ट्र के भीमाशंकर ज्योर्तिलिंग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची हैं। उन्होंने मंदिर में दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

रवीना ने इंस्टाग्राम पर बेटी राशा के साथ कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें दोनों मां-बेटी महादेव की भक्ति में डूबी हुई नजर आ रही हैं।

फोटोज में एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक देखने के लिए मिला है।

वहीं, राशा के लुक की बात की जाए तो उन्होंने मंदिर के लिए लाइट ब्लू और व्हाइट कलर का सूट चुना था।

रवीना टंडन और राशा थडानी की फोटो मंदिर के अंदर क्लिक की गई है। इन्हें शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, 'बोलो महादेव महाराज की जय। भगवान भीमाशंकर का दर्शन हुआ।'

आपको बता दें कि रवीना और राशा को इसके पहले भी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करते हुए देखा गया था, जिसकी तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

बहरहाल, रवीना के वर्कफ्रंट पर नजर डाली जाए तो उन्हें आखिरी बार 'पटना शुक्ला' में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था।

इन दमदार सीरीज और फिल्मों से भरा होगा ये वीक OTT Release: इन दमदार सीरीज और फिल्मों से भरा होगा ये वीक