गर्मियों में पीते हैं सिर्फ सादा पानी तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये परेशानियां

गर्मियों में पानी पीना जरूरी है, लेकिन सिर्फ सादा पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। पानी पीने से हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है, जो गर्मी से बचने के लिए महत्वपूर्ण है।

लेकिन, गर्मियों में पसीने के साथ मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट्स भी नष्ट हो जाते हैं, जिनकी शरीर को जरूरत होती है। सिर्फ सादा पानी पीने से शरीर में मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है।

इसके कारण थकान, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर आना और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए गर्मियों में सिर्फ सादा पानी पीने की बजाय आप इसमें कुछ मिला कर पी सकते हैं या पानी की जगह कोई दूसरी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

ऐसा करने से आपका शरीर न सिर्फ हाइड्रेटेड रहेगा बल्कि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी मिलेंगे। इसके लिए आप पानी में नींबू, आम पन्ना, सौंफ, भूना जीरा, पुदीना, सत्तू या ओआरएस घोल कर पी सकते हैं।

आप पानी की जगह दाल का पानी, छाछ, नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इन सभी चीजों में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में मदद करत सकते हैं।

इसके अलावा आप एलोवेरा जूस, आंवला जूस, सूप का भी सेवन कर सकते हैं। इन सभी चीजों के जरिए भी शरीर में पानी पहुंचता रहता है और शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है।

दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें। अल्कोहल और कैफीन वाले ड्रिंक को पीने से बचें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं।

गर्मी में कितना नींबू पानी पीना है ठीक? ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये समस्याएं गर्मी में कितना नींबू पानी पीना है ठीक? ज्यादा सेवन से हो सकती हैं ये समस्याएं